Sunday, March 31, 2013

नेपाल राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन भव्यतापूर्वक सम्पन्न

काठमांडू, चैत ५ । बारहवाँ नेपाल राष्ट्रिय हिन्दी सम्मेलन मार्च १६–१७ को ‘नेपाल हिन्दी प्रतिष्ठान, जनकपुर’ के आयोजना में एवं नेपाल सरकार संस्कृति मन्त्रालय तथा नेपाल–भारत वीपी कोइराला प्रतिष्ठान के संयुक्त सहयोग में अनेक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ । उद्घाटन समारोह में प्रमुख अतिथि पूर्वसभामुख दमननाथ ढुंगाना ने हिन्दी को समुचित मान्यता मिलनी चाहिए कहा तो विशिष्ट अतिथि महामहिम भारतीय राजदूत जयन्त प्रसाद ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का स्मरण करते हुए, हिन्दी और नेपाली दोनों संस्कृत से निकली भाषाओं को सगी बहन बताते हुए कहा– हिन्दी के विकास और मान्यता के लिए सम्बन्धित सभी पक्षों को अनुरोध किया । क्योंकि दोनों देशों की धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक साम्यता सदियों पुरानी है । इसे और प्रगाढ़ बनाने की जरुरत है । 

उद्घाटन समारोह में नेपाल में हिन्दी के विकास हेतु अथक प्रयास करनेवाले स्व. डा. कृष्णचन्द्र मिश्र की तस्वीर, स्व काशीप्रसाद श्रीवास्तव और स्व रघुनाथप्रसाद गुप्ता के तस्वीर पर माल्यापर्ण करते हुए श्रद्धांजली प्रदान की गई । सम्पूर्ण देश को जोड़नेवाली हिन्दी भाषा को सरकारी कामों में नेपाली के समकक्ष मान्यता दिए जाने एवं विद्यालय स्तर से लेकर उच्चतम स्तर के पठन–पठान की व्यवस्था होनी चाहिए– इसी उद्देश्य से संचालित सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार–साहित्यकार राजेश्वर नेपाली ने की थी । उद्घाटन समारोह मे पुर्व मन्त्री बिमलेन्द्र निधि, पुर्व मन्त्री राजेन्द्र महतो, पुर्व मन्त्री सुरिता शाह, तथा कई अन्य वक्ताओं ने हिन्दी के विकास पर अपनी अपनी धारणायें रखी ।

समारोह में देश कें १७ विभिन्न विद्वानो, कलाकार संगीतकार को उनकी हिन्दी सेवा का उच्च मूल्यांकन करते हुए सम्मानित किया गया । दो विशेष विद्वान श्री शिवशंकर यादव तथा श्री राजेश्वर ठकुर को २५-२५ हजार रुपये का ‘राजर्षी जनक पुरस्कार’ प्रादान किया गया ।  दूसरे दिवस में अपरान्ह तक विद्वानों ने अपने–अपने कार्यपत्र प्रस्तुत किए । जिनपर टिप्पणीकर्ताओं ने टिप्पणी करते हुए अपने–अपने सुझाव दिए ।

Friday, January 25, 2013


'विश्व-हिन्दी-दिवस' के अवसर पर बाल कविता प्रतियोगिता
          
'विश्व-हिन्दी-दिवस' के अवसर पर प्रत्येक वर्ष  'नेपाल हिन्दी साहित्य परिषद' वीरगंज में 'बाल कविता प्रतियोगिता' आयोजित करता आ रहा है। इस वर्ष भी १२ जनवरी २०१३ के दिन स्थानीय पूजन होटल के सभाकक्ष में विद्यालय स्तरीय 'बाल हिन्दी कविता प्रतियोगिता' का आयोजन किया जिसमें पर्सा जिला के विभिन्न विद्यालयों से लगभग बीस प्रतिभागियों को कविता-वाचन का अवसर प्रदान किया गया। समारोह की शक्ल में आयोजित इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिकरिया ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सदभावना पार्टी के स्थानीय नेता एवं जिलाध्यक्ष श्री निजामुद्दीन समानी थे। निर्णायक मण्डल में प्राध्यापक डाँ. हरीन्द्र हिमकर तथा हिन्दी भाषा ओर साहित्यानुरागी श्रीमती वन्दना कर्ण थीं। हिन्दी भाषा-प्रयोग को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए 'सूर्योदय, धरती तथा विनम्रता' शीर्षक निर्धारित किए गए थे। इस प्रतियोगिता में स्थानीय डी.पी. एस.स्कूल की छात्रा द्वय  भाव्या कुमारी और सौम्या चौरसिया क्रमशः प्रथम और तृतीय स्थान प्राप्त किए जबकि द्वितीय स्थान पर पशुपति शिक्षा मन्दिर की निकिता जैन रहीं । इनके अतिरिक्त डी.ए.वी. की छात्रा श्रेया वाहेती तथा विश्व हिन्दू संस्कृत विद्यापीठ के विनय र्सराफ को विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर मंचासीन वक्ताओं ने हिन्दी के वैश्विक परिदृश्य की चर्चा करते हुए नेपाल में हिन्दी भाषा की लोकप्रियता की चर्चा की तथा यह भी कहा कि भाषा समाज को तोडने नहीं बल्कि जोडने का काम करती है। लेकिन सबने एक स्वर से स्वीकार किया कि नेपाल में हिन्दी के प्रति पूर्वाग्रहग्रसित राजनैतिक दृष्टिकोण के कारण इसका अतीत समृद्ध होते हुए भी वर्त्तमान निराशाजनक है ।

Friday, January 27, 2012

नेपाल में विश्व हिन्दी दिवस

चौदह जनवरी २०१२ को बीरगंज (नेपाल) के वाणिज्य संघ सभागार में नेपाल हिन्दी साहित्य परिषद्, वीरगंज ने विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर बाल हिन्दी कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया। एक समारोह के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेपाली काँग्रेस के सभासद श्री ओमप्रकाश शर्मा थें। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद् के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिकरिया ने तथा कार्यक्रम का संचालन कुमार सचिदानंद सिंह ने किया। त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल में के.सी.टी.सी. महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डाँ.हरीन्द्र हिमकर, कवि गोपाल अश्क एवं ठा.रा.ब. क्याम्पस की हिन्दी विभाग की उप-प्राध्यापक डा .गीता कुमारी थीं। बच्चों में हिन्दी लेखन के प्रति प्रोत्साहन जागृत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने एक स्वर से हिन्दी के अन्तराष्ट्रीय स्वरूप विकसित होने की बात स्वीकार की और यह भी कहा कि हिन्दी हमारी संस्कृति की भाषा है। राजनैतिक रूप से इसे विवादों में नहीं घसीटा जाना चाहिए। इस प्रतियोगिता में बीस विद्यालयों के पच्चीस छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया जिसमें 'चिड़ीया', 'सवेरा' और 'पहाड़' शीर्षक निर्धारित किए गए थें। डी.ए.वी.आर.वी. केडिया स्कूल वीरगंज की दसवीं कक्षा की छात्रा सुकृति सिंह ने 'चिड़ीया' शीर्षक कविता के आधार पर प्रथम, पशुपति शिक्षा मन्दिर की छात्रा निकिता ने द्वितीय और त्रिभुवन-हनुमान माध्यमिक विद्यालय के छात्र कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन दों की कविता का शीर्षक 'सवेरा' था। इनके अतिरिक्त विश्व हिन्दी संस्कृति विद्यापीठ की नीलम कुमारी गुप्ता, पशुपति शिक्षा मन्दिर की दिव्या अग्रवाल और त्रिभुवन हनुमान माध्यमिक विद्यालय की सीमा कर्ण नें सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त किए। इसके साथ ही स्थानीय डी.ए.वी.के छात्र सुधांशु शेखर एवं सेंटजेवियर के छात्र सुधांशु सौरभ ने स्तरीय कविता वाचन किया जिसकी प्रशंसा निणायक मंडल ने भी की लेकिन परिषद् परिवार से जुड़े होने के कारण इनकी रचनाएँ प्रतियोगिता में शामिल नहीं थी। कार्यक्रम में नेपाल हिन्दी साहित्य परिषद के संस्थापक दीप नारायण मिश्र, भारतीय महावाणिज्य दूतावास के पी.डी. देशपांडे, पी. शशी, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी, सद्भावना पार्टी के निजामुद्दीन समानी, समाजसेवी विनय यादव, मारिसस से आए आचार्य उमानाथ शास्त्री भी उपस्थित थें|

Thursday, May 26, 2011

वीरगंज में बुद्ध-जयन्ती

१७ मई २०११ को स्थानीय उद्योग वाणिज्य संघ के सभागार में नेपाल हिन्दी साहित्य परिषद् ने महात्मा बुद्ध की २५५५ वीं वर्षाँठ भव्यता से मनायी । इस अवसर पर परिषद् ने एक विचार गोष्ठी सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया । इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि स्थानीय वरिष्ठ उद्योगपति, समाजसेवी एवं हिन्दी अनुरागी श्री जगदीश अग्रवाल थे जबकि अध्यक्षता परिषद् के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सिकारिया ने की । कार्यक्रम में अन्य उपस्थित अतिथि वीरगंज बौद्ध समाज के वीरहर्षशाक्य, ब्रह्मकुमारी राजयोग सेवा-केन्द्र की प्रमुख रबीना दीदी, वयोवृद्ध साहित्यकार पं. दीपनारायण मिश्र, प्राध्यापक डा. विश्वम्भर कुमार शर्मा आदि थे। धर्म, अध्यात्म एवं ज्ञान के क्षेत्र से जुड़े  इन लोगों ने अपने बहुमूल्य विचार अभिव्यक्त किए तथा मौजूदा समय में बुद्ध की सत्य-अहिंसा के सिद्धान्त की प्रासंगिकता बतलायी । यस अवसर पर श्री अग्रवाल ने अपने मंतव्य में कहा कि बुद्ध के चिंतन में उच्च कोटि का प्रबन्धन दृष्टिगत होता है । श्री सिकरिया ने अपने अध्यक्षीय भाषण में बुद्ध के जीवन और चिन्तन पर प्रकाश डाला और कहा कि लौकिक विषयों पर लिखना सरल है लेकिन परमार्थ एवम गुढ विषयों पर अभिव्यक्ति कठिन है, लेकिन बौद्ध दर्शन में हिन्दी साहित्य अत्यंत समृद्ध है.।

इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में र्सवश्री लाला माधवेन्द्र, मुकुन्द आचार्य, जवाहर रौनियार, सतीशचन्द्र झा सजल, इन्द्र रंजित तनाका, देवनारायण यादव आदि कवियों ने काव्य पाठ किया । कार्यक्रम का संचालन कुमार सच्चिदानन्द ने किया । इस कार्यक्रम के माध्यम से परिषद् ने हिन्दी के प्रति आम लोगों की सोयी संवेदना को जगाने का प्रयास किया ।

Tuesday, March 10, 2009

बाल-कविता प्रतियोगिता आयोजित

बीरगंज १० जनवरी । विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य मे नेपाल हिन्दी साहित्य परिषद् वीरगंज नें बाल-कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें विभिन्न सरकारी तथा गैरसरकारी विद्यालयों के बच्चों ने सहोत्साह भाग लिया । इस प्रतियोगिता के लिए परिषद् ने "हिमालय" और "बचपन" दो शीर्षक दिये थे। इस प्रतियोगिता में सुरम्या शुभम ने "बचपन", राजेश्वरी चौधरी ने "हिमालय" और समशुल हक समानी ने "बचपन" शीर्षक कविता प्रस्तुत कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार प्राप्त किए, जबकि सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त करने वालो में नितिश कुमार तुलस्यान, सन्तोष ठाकुर, शिवानी शाह, सुनीता कुमारी ठाकुर और आनन्द कुमार गुप्ता थें । प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वालों के लिए परिषद् ने १००१, ७०१ तथा ५०१ की राशि के साथ हिन्दी साहित्य कि कुछ पुस्तकें प्रदान किया गया।

यह कार्यक्रम हिन्दी साहित्य परिषद् के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिकरिया की अध्यक्षता और संविधान सभा सदस्य श्री अजय चौरसिया के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । श्री चौरसिया ने प्रतिभागियो तथा उपस्थित सहृदयो को सम्बोधित करते हुए एक ओर तो बच्चो को प्रोत्साहित किया दूसरी ओर यह भी कहा कि आज देश में चारो ओर अराजकता कि स्थिति है इसके बावजुद इस तरह का साहित्यिक कार्यक्रम सन्तोष प्रदान करते हैं । धन्यवाद ज्ञापन करते हुए परिषद् के अध्यक्ष श्री सिकरिया जी ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चो कि सृजनशीलता को बढावा देने के लिए महत्वपुर्ण हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने की प्रतिवद्धता जतलाई । इस कार्यक्रमका सफल सञ्चालन प्रख्यात भोजपुरी, नेपाली एवं हिन्दी कवि गोपाल अश्क ने किया तथा कार्यक्रमका संयोजन कुमार सचिदानन्द के द्वारा हुआ ।

बचपन
(सुरम्या शुभम् -दिल्ली पब्लिक स्कूल, कक्षा १०)
(हिन्दी बाल-कविता प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त रचना)

प्रफुल्लित हृदय है धरा का
और आ“खे रत्नारी
तरुवर झूम उठे मगन
किसलय ने मारी किलकारी ।
बादल घनेरे छाए है
रिमझिम फुहार है आई
पंख पसार नाच रहा मयूर
बचपन तेरी याद आई
नन्हे से बचपन की
आशायें भी नन्हीं थी
सारी दुनिया का निचोड
दादी और मम्मी का आंचल
बचपन कहु या गुलाब
दोनो लगता एक सा प्यारा
तितलियों को अपना कहूं
या परियो की कल्पना करे
दोनों ने मेरे बचपन को संवारा ।
कल की ही बात थी, जब
घूमती थी दादा जी की उंगली पकड,
कच्चे आम अमरुद जब तोडती
देते मेरे कान रगड ।
रोती - रोती मैं दादी की गोद मे समाती
उनकी शिकायत उनसे सुनाती ।
दादी मुझको चुप कराती
दादाजी को डांट पिलाती
सुन राहत मुझको आती ।
आज दादा का प्यार नही और दादी का दुलार नही
बचपन छूटा, वो भी छुटे, सहा जाता यह आघात नहीं ।
बचपन की हरियाली में
फूल हमारे परिजन थे
रंग-बिरंगी तितलियां हम सब
हंसता मेरे वन-उपवन थे ।
कैसे लिखूं मैं ये अनगिनत शब्द अनमोल
इस हृदय में बसे जाने कितने, मासूम मधुर बोल ।
हे विधाता १ दे दे मेरे पदों मे बचपन घोल ।
बचपन छुपा रहता है
हर इंसान के अन्तरमन में
प्रौढता ओढ बैठे रहते सब
पर जीता मन के कोमलत्तम में ।
गौरया के संग फुदकती, कबुतर को दाना चुगाती
कोयल संग कू कू करती, कटी पतंग देख चिल्लाती
फागुन की लाली से रंगित
बर्षा की बूंदे किलकारी और
कागज की नाव चलती देख, देती थी ताली
फिर क्यों कहते हो तुम मैं बचपन हूं हारी
रोम रोम मे भरा है बचपन
बचपन है मेरा सबसे प्यारा
किशोरवय अभिशाप नहीं जो
छीन ले मुझसे भोलापन सारा,
खण्ड-खण्ड हो मिट्टी में मिल कर
उग आउंगी बन गुलमोहर
बच्चों को लालीमा देकर
याद करुंगी गुजरा बचपन
पर सुनाऊं आपको बात एक दिन की

बिखरे बाल थरपराते होठ और
आंखो में आंसूओं की धार लिए
चल रहा था एक बचपन
बेबसी और लाचारी की मार लिए
तन की बांहो का घर लिए
भूखा पेट निस्तेज थी आंखे
दीनता का संसार लिए
फिर एक दिन -

ध्वनि पटी मेरे कानों में
काग की कर्कशता लिए,
चल धो बर्तन, लगा झाडू
उठ मैने देखा, उत्सुकता लिए
नन्हा बचपन था वह भी
निरक्षरता की मार लिए,
थर-थर कांप रहा था डर कर वह
झाडू व बर्तन हाथ लिए

मैं बिटिया आपकी, आप हमारे पालनहार
र्सार्थक कर दो इस बचपन को भी, आप है कुम्भकार ।
निश्छलता का नाम है बचपन
मासूमियत का पैगाम है बचपन
पाप - पुण्य से मुक्त रहे जो
वह प्रकृति का वरदान है बचपन ।


हिमालय
(राजेश्वरी चौधरी -त्रि-जुद्ध महावीर प्रसाद रघुविर राम मा विद्यालय, कक्षा १०)
(हिन्दी बाल-कविता प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त रचना)

कितना अच्छा है हिमालय
सबसे ऊंचा ऊंचा है
शिव गौरीका वास है यह
देखो इतना अच्छा है ।

प्रकृति का अनमोल वरदान है यह
देखो कितना अचल - अटल
इस धरती की शान हिमालय
संकट का अभिज्ञान हिमालय ।

देता शीतल पवन हिमालय
सबको मोहित कर लेता
शीतल जल का अगस्र स्रोत यह
धरती को जीवन देता ।

कितना रमणीय है हिमालय
हमारे लिए गर्व की गाथा
सूरज की पहली किरणों से
हीरे की तरह चमक उठता ।

जब भी देखूं हंसता रहतार्
दर्द प्रदर्शन नही करता
खुशियों की सौगात लुटाकर
जड जगम का जीवन दाता ।


बचपन
(समसुल हक समानी -त्रि-जुद्ध महावीर प्रसाद रघुविर राम मा विद्यालय, कक्षा १०)
(हिन्दी बाल-कविता प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त रचना)

कितना मासुम था वह बचपन मेरा,
याद आती है तो मुस्कुराता है मन मेरा ।

मां की ममता का मधुर छाव,
वे नन्हें - नन्हें हाथ पांव
दादी की वह मधुर लोरियां
मेरी नींद और किलकारियां
कितना सुनहरी था वह बचपन की शरारते,
आज भी है उनसे मेरी कुछ आदते ।
ओ दादा की अंगुलिया पकडकर चलना,
छोटी सी बातो पे रोना बिगडना ।
मेरी छोटी-छोटी गलतियों को
मुस्कुराकर नजर अन्दाज कर देना
और मुझे दुआवों भरे ढेर सारा प्यार देना ।
अपनी शरारतें से सबको हसाना,
बहुत याद आता है ओ गुजरा जमाना ।
ए काश मेरा वो बचपन लौट आए,
एक बार फिर से दादी मुझे लोरिया सुनाए ।
ना पर्ढाई कि चिन्ता ना परीक्षा कि गम,
सच कहे तो उस वक्त बहुत हि खुश थे हम ।
अपने ही दोस्तो से लडना झगडना,
जरा सी बातों पर ज्यादा बिगडना ।
बहुत याद आते है बचपन वे पल,
आज भी मचा देते है दिल मे हलचल ।।


बचपन
- नितेश कुमार तुलस्यान -पशुपति शिक्षा मन्दिर)
-हिन्दी बाल-कविता प्रतियोगिता में सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त रचना)

बचपन के होते विविध रंग,
खेल कूद सब संग संग ।
हरपल हल लम्हा, एक नई उमंग,
दिल में रहती एक नई तरंग ।।

बचपन वो ऐसा श्याम रंग,
जिसमे पर चढता कोई रंग ।
बचपन आ“गन की किलकारी,
जिसे चाहती है दुनिया सारी ।।

बचपन न जाने रंग भेद,
बचपन न जाने श्याम श्वेत
बचपन न जाने जाति पाति,
बचपन न जाने पूण्य पाप ।।

बचपन ऐसी मीठी वाणी है
परिचित जिससे हर प्राणी है ।।
नए फूल खिले है बचपन में,
संजोए उसे हम निज मन में ।।

मा“ के आचल में गुजरती,
बचपन की शरारते सारी ।
तभी तो मा“ है कहलाती,
इस दुनिया में सब से प्यारी ।।

मुग्ध हो बच्चो के भोलेपन पर,
आसमान झुक जाता है
मोती रुपी बारिश को सिर्फ
उनके लिए बरसाता है ।।

मत रोको नन्हें हाथों को
आगे बढने से सतप्त,
जो तोडना जाहे अम्बर से
मीठे मानस फल महत ।

आजो हम सब मिलकर
अपने बचपन को याद करे,
हम सब आपस में मिलजुल कर
कुछ मीठी मीठी बात करें ।




हिमालय
- संतोष ठाकुर -पशुपति शिक्षा मन्दिर)
-हिन्दी बाल-कविता प्रतियोगिता में सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त रचना)

जय हिमाल जय नेपाल
तेरी महिमा है महान

आज हिमाल की चोटी पर भोले ने कर दिया कमाल
आज पुजारी बदल बदल कर प्रचण्डने बनाया नया“ नेपाल

शिव शंकरको बन्धक रख कर फेका राजनीतिका जाल
देवी देवता खुश हो कैसे जहा“ विचार हो कंगाल

जहा“ सरकारकी रज्जत न होती प्रजा मे होता रोज बबाल
दैनिक लोड सेडिङ्ग का कारण सूख गए यहा“ के ताल

कल विश्वमें हिमाल का नाम लेते थे गर्व के साथ
पशुपतिनाथ जहा“ बसते हैं, वह है मेरा प्यारा हिमाल


बचपन
- शिवानी शाह -दिल्ली पब्लिक स्कूल, कक्षा ८)
-हिन्दी बाल-कविता प्रतियोगिता में सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त रचना)

कुछ अन्जानी कुछ पहचानी,
याद आ रही मुझको फिर से ।
मेरे बचपन की एक कहानी,
जिसको सुना रही आज मै अपनी जुवानी ।।

बचपन मे थी मेरी आदत,
रोज कहानी सुनने की
जैसे ही मा“ थपकी देती,
मै मा“ से पूछ लेती ।।
क्या आज राज कुमार आएगा
कैसा होगा वह राज कुमार
फिर क्या होगा उसके वाद -

तब मा“ कहती -
रवि सा वह उज्जवल होगा,
सोम सा वह सुन्दर होगा
गुलाबों के फूलो सा वह कोमल
सफेद घोडा पर आएगा
और तुझे ले जाएगा

मैने उत्सुकता से पूछा
क्या मुझे ले जाएगा अपने साथ १
मा“ फिर क्या होगा उसके बाद -

फिर अंबर के ये नक्षत्र सुन्दर सुन्दर
एक-एक कर उतर-उतर
बारी-बारी से, तेरे शिशु बनकर
मेरे घर आए“गे उसेके बाद .............।

मेरे नए खिलौने लेकर
चले न जाए“ वे अपने घर
इस चिन्ता मे व्याकुल होकर
मै बिस्तर पर बैठ गई
और फिर झटके से निचे उतर गई
मा“ मेरे इरादे भा“पकर धीरे से मुस्काई
मै अपने बिखरे खिलौने समेटकर
अलमारी मे उनको रखकर, मा“ के साडी से ढककर
दौड कमरे का दरबाजा और खिडकिया बंद कर आई
अब - जब मै हो गई सयानी
सुनकर अपने बचपन की ये कहानी
मै थोडा-सी शरमाई, फिर धीरे से मुस्काई ।।
बचपन
- अनिता ठाकुर
-हिन्दी बाल-कविता प्रतियोगिता में सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त रचना)

रुठते मनाते दिन गए बचपन जब मैं थी नादान ।
पढने लिखने स्कूल गई तो मिला गुरुजनों का प्यारा ।।
गुरु जनो की शिक्षा ने दिया मुझ में संस्कार
इसलिए उनको मैं करती कोटि कोटि प्रमाण ।।

मेरा बचपन कैसा था मै आज बताना चाहती ह“ू
आप सबके सामने मै प्रस्तुत करना चाहती हू“ ।
मेरे बचपन ठीक रहा बढ गई ममी, पापा का सामने ।
मेरी घर की खुुसी की खातिर पर््रार्थना की भगवान के सामने ।।

बहुत दिन बचपन रही और मैं हो गई स्वाभीमानी ।
सारे जीवन मे कभी हो ना मुझे परेशानी ।
बचपन की बात है जब मै ममी पापा से रुठ गई थी
उसी वक्त पापा आ गये जब मैं सो गई थी ।
बचपन मे मुझ से बहुत भूल हर्ुइ थी ।
भगवान को भी मुझसे तकलीफ न हर्ुइ थी ।
बचपन मे मेरा एक सपना था ।
पढ-लिख कर कोई काम करना यही भगवान से पर््रार्थना थी ।।
मेरे ममी पापा मुझे बहुत समझाते थे
कोई तकलीफ मे भी ओ मुझे नहीं रुलाते थे ।
र्स्वर्ग जैसा घर मेरा उसमे मै रहती थी हरदम
कभी इस घरको नजर न लगे मनाती थी हरदम ।
भगवान से मैं करती हू हरदम यही दुआ ।
मुझे बनादे जिन्दगी भर कामयाब ।।
इस भरी दुनिया मे करु मैं ऐसा काम ।
जिससे मेरे पापा का हो बहुत नाम ।।


बचपन
(आनन्द कुमार गुप्ता -श्री नृसिंह माध्यमिक विद्यालय, पिपरा)
(हिन्दी बाल-कविता प्रतियोगिता में सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त रचना)

जन्म देती हैं माता
कर्म देते हैं पिता
शिक्षा देते हंै गुरु
तब पढना करते हैं शुरु

संस्कार से जीवन चलता है
तब जीवन र्स्वर्ग बनता है
कुसंस्कार से जीवन थमती
तब जीवन नही बनती है ।

हे ! माता पिता आपने मुझे जन्म दे कर
बडा आपने किया है, दूध भात खिलाकर
नमक रोटी आपने खायी
मुझे मखमल पर सुलाकर

अगर कहीं मुझे खरोंच आए तो
दर्द होता है आपको
जब मै सम्मान पाउ तो
फक्र होता है आपको

जन्म दिए है आपने तो
मुझे ना भुलाना
यदि भुला भी जाउं तो
याद करना मेरा गाना

हमारा रोना देखकर
माता भी रोने लगती है
हमारा दर्द देखकर
वह कुछ भी कर सकती है ।

पिता रात रात मिहनत करते
हमे बहुत पढाने के लिए
माता लोरी सुनाती है
हमे सुलाने के लिए

जन्म देती है मातार्
कर्म देती है पिता
शिक्षा देते है गुरु
तब पढना करते हैं शुरु ।

हिमालय
- निशिता कुमारी -दिल्ली पव्लिक स्कूल, कक्षा ८)
-हिन्दी बाल-कविता प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त रचना)
र्
पर्वत राज हिमालय, जिस पर शिव का रहा बसेरा
पार्वती का पिता जानकर, शिव ने डाला डेरा
मन मोहिनी प्रकृति ने, जिसका मन भावन रुप उकेरा
वो शैलराज है मेरा, वो शैलराज है मेरा ।

झर-झर झरते झरने, मानो गुणगान कर रहे है
नीख नभ के शांत हृदय को, रोमांचितदेर रहे है ।
उंचे-उंचे वृक्ष मानो, मौन निमन्त्रण दे रहे है,
कलख करते पक्षी उड-उड कर विहंस रहे है
इस लिए यस शैल शिरोमणि प्रभु का रहा बसेरा
ये शैलराज है मेरा, ये शैलराज है मेरा
हिम मंडित शैलराज मानो मणिं जडा मुकुट हो
लगता जैसे पार्वती साक्षात सामने खडी हो ।
यह अप्रतिम सौर्न्दर्य देखने, मौसम करता फिर-फिर फेरा
वो शैलराज है मेरा, वो शैलराज है मेरा ।

नदियां जहां से सुधा की धारा वहा रही है,
मानो अनेक रागों की स्वर-लहरी बजा रही है ।
ये निधियां हिमालय राज की, मन को हर्षा रही है,
ये अप्सराएं शैलराज की, इन्द्र की अप्सराओं को जला हरी है

फिर शैल शिरोमणि ने मानो, आनन्दोत्सव सा छेडा
वो शैलराज है मेरा, वो शैलराज है मेरा ।